नेशनल दुनिया अखबार से खबर है कि प्रिंसिपल करेस्पांडेंट प्रतिभा ज्योति ने संस्थान छोड़ दिया है. प्रतिभा कांग्रेस बीट कवर करती थीं. वे आलोक मेहता के नेतृत्व में लंबे समय से काम कर रहीं थीं. वे नेशनल दुनिया से पहले नई दुनिया अखबार में भी आलोक मेहता टीम के साथ थीं. प्रतिभा कहां ज्वाइन कर रही हैं, यह पता नहीं चल पाया.
नेशनल दुनिया से ही खबर है कि डेस्क पर कार्यरत शरद मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है. नेशनल दुनिया की दिन प्रतिदिन खराब होती हालत के बीच सूचना ये भी है कि बीस हजार रुपये से ज्यादा तनख्वाह पाने वालों को सेलरी देर से मिल रही है. आंतरिक राजनीति तेज होने और अखबार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होने से लोगों का पलायन तेज हो गया है. अखबार में कुछ जूनियर लोगों को जानबूझ कर ज्यादा प्रमोट किया जा रहा है ताकि इससे सीनियर लोग चिढ़कर खुद इस्तीफा दे दें. ऐसी कई घटनाएं हुई हैं.





