Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

”नेशनल दुनिया” के बुरे दिन शुरू, देबू मिश्रा समेत कई का इस्तीफा

नए लांच हुए हिंदी न्यूजपेपर नेशनल दुनिया की दिक्कतें अब बढ़ने लगी हैं. एक के बाद एक कई दिग्गज इस संस्थान से नाता तोड़ते जा रहे हैं. ताजा विकेट अखबार के वाइस प्रेसीडेंट सरकुलेशन एंड ब्रांडिंग देबू मिश्रा का गिरा है. देबू के नेतृत्व में ही अखबार को लांच कराया गया और इसे नेशनल कैपीटल टेरीटरी में चर्चा में लाया जा सका. पर कुछ आंतरिक मतभेदों व अखबार पर छाए संकटों के कारण उन्हें संस्थान को अलविदा कहना पड़ा. उनसे पहले वाइस प्रेसीडेंट मार्केटिंग विनोद शर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं.

गाजियाबाद आफिस से दो रिपोर्टरों राकेश शर्मा और भट्टाचार्या ने अखबार को बाय बाय बोल दिया है. कई महीने से सेलरी न मिलने से लोगों में नाराजगी है. देबू मिश्रा के साथ कार्यरत कुछ कर्मियों ने भी इस्तीफा दे दिया है. प्रेम नाथ नाग के भी इस्तीफा देने की सूचना है. अखबार में पैसा लगाने वाले लोग अब युवा लोगों को अखबार का नेतृत्व सौंपना चाह रहे हैं, इस कारण अखबार में आंतरिक राजनीति तेज हो गई है.

सूत्रों का कहना है कि सात सितंबर को आलोक मेहता की उम्र साठ साल की हो गई. उनकी बेटी की शादी 22 सितंबर को है. नेशनल दुनिया प्रबंधन 22 तारीख के बाद आलोक मेहता को लेकर कोई फैसला ले सकता है. संभव है कि आलोक मेहता को उनके कद के हिसाब से वरिष्ठ सलाहकार का कोई पद दे दिया जाए और प्रधान संपादक पद पर किसी दूसरे को लाया जाए. हालांकि आधिकारिक रूप से इन चर्चाओं की पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है लेकिन सभी लोगों का यह कहना है कि आर्थिक मोर्चे पर प्रबंधन लगातार हाथ खींचता जा रहा है जिससे हालात मुश्किल होते जा रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...