Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

नेशनल दुनिया के सात नए सप्लीमेंट लांच

नई दुनिया से बनी ‘नेशनल दुनिया’ बाजार में तेजी से अपने कदम बढ़ाने में जुटी है। एक हालिया फैसले में प्रबंधन ने अपनी प्रस्तुति को लेकर कई फेरबदल किया है। ‘नेशनल दुनिया’ के प्रकाशक एसबी मीडिया ने अखबार का ‘लोगो’ बदल दिया है. अखबार अब एक नए लोगो के साथ सामने आ रहा है। मास्ट हेड को भी दुबारा परिवर्तित कर दिया गया है। प्रबंधन दिल्ली-एनसीआर में भी अपने कदम बढ़ाने की जुगत में जुटा है। यहां ज्यादा से ज्यादा पाठकों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए अखबार अब स्थानीय खबरों पर ज्यादा जोड़ दे रहा है।

इसके लिए मेट्रो गाजियाबाद, मेट्रो फरीदाबाद, मेट्रो गुड़गांव और मेट्रो नोएडा लांच किया गया है। अखबार के साथ चार पेज का डेली सप्लीमेंट्स सोमवार से शनिवार को मिलेगा। इन सप्लीमेंट्स के नाम – यंग मार्च, इंद्रधनुष, हमसफर, बच्चों की दुनिया, कायाकल्प और रंगोली है। रविवार को समाचारपत्र के साथ मैगजीन सप्लीमेंट्स दिया जाएगा, जिसमें राजनीति, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और अन्य समाचार शामिल किए जायेंगे। इस बदलाव का उद्देश्य विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करना है। लांचिंग के मौके पर ‘नेशनल दुनिया’ के सीईओ, संदीप बिश्नोई ने विश्वास जताया कि अखबार का नया लुक पाठको को काफी पसंद आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह पाठकों और विज्ञापनदाताओं की जरूरतों और मांग के अनुसार, परिवर्तन के लिए तैयार हैं।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...