Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

नैतिकता के नाम पर केजरीवाल को गरियाने वाले राजनीतिक दल अपने यहां अवसरवादियों को पनाह क्यों दे रहे हैं?

Virendra Yadav :  यह भी अजीबोगरीब है कि भारत का जो मध्यवर्ग मिज़ाज से अराजनीतिक था वोट देने से भी गुरेज करता था .वह राजनीतिक हो गया है. यहाँ तक कि कमोबेश उसकी अपनी पोलिटिकल पार्टी भी बन गयी है और उसका नेता प्रधानमंत्री पद के एक दावेदार को चुनौती देने की भी मुद्रा में है.. लेकिन हमारे राष्ट्रीय राजनीतिक दल अराजनीतिक आचरण क्यों कर रहे हैं?

Virendra Yadav :  यह भी अजीबोगरीब है कि भारत का जो मध्यवर्ग मिज़ाज से अराजनीतिक था वोट देने से भी गुरेज करता था .वह राजनीतिक हो गया है. यहाँ तक कि कमोबेश उसकी अपनी पोलिटिकल पार्टी भी बन गयी है और उसका नेता प्रधानमंत्री पद के एक दावेदार को चुनौती देने की भी मुद्रा में है.. लेकिन हमारे राष्ट्रीय राजनीतिक दल अराजनीतिक आचरण क्यों कर रहे हैं?

अब देखिये कल तक जो जगदम्बिका पाल कांग्रेस के प्रवक्ता थे, अब वे भाजपा का पटका ओढ़ कर डुमरियागंज से टिकट झटक रहे हैं. राजू श्रीवास्तव अभी तक सपा के कानपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार थे, अब वे भाजपा का चारणगान कर रहे हैं. उदितराज कमल खिला ही रहे हैं. पासवान अपना चिराग लेकर नरेन्द्र मोदी का जाप कर रहे हैं तो रामकृपाल यादव भाजपा के पाटलीपुत्र के द्वारपाल बनने की मुद्रा में है. शिवसेना का प्रवक्ता रातोरात एनसीपी का प्रवक्ता बन जाता है. मुद्दा यहाँ व्यक्तिगत अवसरवाद का न होकर राजनीतिक दलों के अवसरवादी अराजनीतिक आचरण का है. आखिर राजनीतिक दल इन अवसरवादियों को पनाह क्यों दे रहे हैं?

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी का मलयाली समाचार साप्ताहिक मोदी का चित्र सहित पूरे पृष्ठ का विज्ञापन छापता है और तर्क यह कि यह तो गुजरात सरकार का विज्ञापन है. हम ख़बरों और लेखों में तो विरोध करते ही हैं …भाकपा के मेरे मित्र अतुल अनजान का आज एक फोटो दिखा जिसमें वे राम-सीता की सार्वजानिक रूप से आरती उतार रहे हैं. शायद इसलिए कि वे घोसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं …यानि उसूलों और सिद्धांतों की राजनीति हर कहीं धूल चाट रही है …..तो फिर साम्प्रदायिक फासीवाद का रथ किसके रोके रुकेगा?

लखनऊ के जाने-माने आलोचक वीरेंद्र यादव के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...