दैनिक हिंदुस्तान से खबर है कि इंटर्नल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. मीडिया मार्केटिंग में बेहतर परफारमेंस के लिए नोएडा और गाजियाबाद को बेस्ट यूनिट चुना गया है. इन यूनिटों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अन्य सभी यूनिटों को पीछे छोड़ा है. इसी प्रकार मार्केटिंग, एडिटोरियल और सर्कुलेशन तथा 'नारी बदलाव की कहानियां' का कैंपेन चलाने के लिए मुंबई बेस्ट यूनिट का दर्जा दिया गया है.
दूसरी तरफ बेस्ट एडिटोरियल और बिजनेस के लिए हिंदुस्तान, मुरादाबाद को बेस्ट यूनिट का सम्मान मिला है. यहां से खबर है कि यहां एडिटोरियल, मार्केटिंग में भी व्यक्तिगत रूप से कुछ अवार्ड दिए गए हैं. जिन लोगों को ये अवार्ड मिले हैं उनमें राजीव शर्मा, शैलेंद्र कुमार, अजय प्रकाश एवं सुचित्रा सिंह को मिला है. गौरतलब है कि इस यूनिट की लांचिंग कुछ समय पहले ही मनीष मिश्रा के नेतृत्व में हुई है.
इसके अलावा चुनाव के दौरान 'आओ राजनीति करें' कैंपेन चलाने के लिए दिल्ली की एडिटोरियल टीम को बेस्ट यूनिट का दर्जा दिया गया है. हिंदुस्तान बिहार को भी किसी कटेगरी में चुना गया है, हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रबंधन बेस्ट का दर्जा पाने वाले यूनिटों को प्रशस्ति पत्र एवं पंद्रह हजार रुपये देकर सम्मानित करेगा.





