अपने आप को कई चैनलों का पत्रकार कहने वाले विजय कुमार सिंह के खिलाफ नोएडा पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है. विजय पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ पत्रकार बनाने के नाम पर नोएडा के ही रहने वाले एक व्यवसायी श्रीपाल राणा के साथ करीब तीस हजार रुपये की ठगी कर ली और पीड़ित द्वारा पैसे मांगे जाने पर उसे धमकाया. पत्रकार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की खबर नोएडा के कई अखबारों में भी प्रकाशित हो चुकी है.


श्रीपाल राणा ने लिखित तौर पर विजय व अन्य पत्रकारों पर आरोप लगाया था और यह खबर भड़ास4मीडिया पर पहले प्रकाशित हो चुकी है. श्रीपाल राणा ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत जब नोएडा सेक्टर 20 पुलिस से की तो पुलिस ने विजय सिंह और इनके साथियों के खिलाफ धारा 420, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. नोएडा पुलिस इस पत्रकार और इसके साथियों की तलाश कर रही है.
मूल खबर-
चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर पत्रकारों पर ठगी करने का आरोप






