Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

नोएडा से अलग कलस्‍टर बना मेरठ, भवानी शर्मा को मिली जिम्‍मेदारी

अमर उजाला प्रबंधन मेरठ यूनिट को हर मोर्चे पर मजबूत करने की तैयारी जुट गया है. इस क्रम में मेरठ में बिजनेस मोर्चा को मजबूती देने के लिए अलग कलस्‍टर बना दिया गया है. अब तक अमर उजाला में पांच कलस्‍टर हेड काम कर रहे थे, परन्‍तु मेरठ के कलस्‍टर बनने के बाद से इसकी संख्‍या छह हो गई है. मेरठ और देहरादून यूनिट को एक साथ जोड़ दिया गया है, जो अब तक नोएडा कलस्‍टर के अंतर्गत आता था. मेरठ का कलस्‍टर हेड भवानी शर्मा को बनाया गया है.

नोएडा कलस्‍टर के अधीन नोएडा, मेरठ तथा देहरादून यूनिट की जिम्‍मेदारी थी, जिसे शलभ राय संभाल रहे थे. परन्‍तु अब नोएडा से मेरठ और देहरादून को अलग कर दिया गया है. वहीं नोएडा के अधीन दिल्‍ली और हरियाणा को जोड़ दिया गया है, जिसकी जिम्‍मेदारी शलभ राय के पास रहेगी. अभी तक हरियाणा, चंडीगढ़, जम्‍मू एवं धर्मशाला की जिम्‍मेदारी मोहित शर्मा के पास थी, पर इस कलस्‍टर से हरियाणा को हटाकर नोएडा से जोड़ दिया गया है. अन्‍य कोई बदलाव नहीं किया गया है.

एक साल पहले अमर उजाला ने कलस्‍टर और कलस्‍टर हेड का पद सृजित किया था ताकि अखबार को बिजनेस के मोर्चे पर सफल बनाया जा सके. उपरोक्‍त लोगों के अलावा विनीत तिवारी को लखनऊ-गोरखपुर, अनिल शर्मा को आगरा-अलीगढ़-झांसी तथा डीके सिंह को बरेली-हल्‍द्वानी-मुरादाबाद का कलस्‍टर हेड बनाया गया था. जबकि कानपुर-बनारस-इलाहाबाद पुराने कलस्‍टर से ही संचालित किए जा रहे हैं. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...