मिड डे अखबार डीएलए का आफिस नोएडा से आईएनएस बिल्डिंग, दिल्ली में शिफ्ट हो गया है. इसके अलावा गाजियाबाद में भी एक नया कार्यालय खोल दिया गया है. खबर थी कि आर्थिक दिक्कतों के कारण अखबार प्रबंधन अपने नोएडा आफिस को बंद कर रहा है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि आर्थिक दिक्कत या घाटे के चलते नहीं बल्कि एग्रीमेंट पूरा हो जाने के चलते डीएलए को अपना ऑफिस बदलना पड़ा है. मालिक ने अपना एग्रीमेंट आगे नहीं बढ़ाया, जिसके चलते डीएलए को नोएडा से दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा.
एनसीआर की रिपोर्टिंग को देखते हुए गाजियाबाद में भी डीएलए का एक कार्यालय खोला गया है. यहां पर रिपोर्टिंग के स्टाफ बैठेंगे. बाकी का काम आईएनएस बिल्डिंग से होगा. बताया जा रहा है कि डीएलए जल्द ही बीस पेज का होने जा रहा है. अब तक यह अखबार 16 पेज का प्रकाशित होता था, परन्तु खबरों के फ्लो और लोगों की मांग को देखते हुए प्रबंधन अब इसे बीस पेज करने जा रहा है. हालांकि यह भी खबर आ रही है कि डीएलए का कार्यालय दिल्ली शिफ्ट होने से कई लोगों ने संस्थान को अलविदा कह दिया है.






