न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल से एक बड़ी खबर आ रही है कि कई राउंड जांच के बाद ड्रिस्ट्रीब्यूशन हेड विकास कुमार को मैनेजमेंट ने सस्पेंड कर दिया है. विकास पर करोड़ों रुपये के घपले के आरोप लगे हैं. प्रबंधन ने अब विकास कुमार सिंह से पैसा वसूलने के लिए पुलिस में जाने की तैयारी शुरू कर दी है.
प्रबंधन की ओर से छन-छन कर आ रही खबरों से ये भी पता चला है कि ड्रिस्ट्रीब्यूशन हेड विकास मुंबई स्थित एक बड़े केबल ऑपरेटर के सीईओ से मिलकर प्रबंधन को चूना लगा रहे थे. केबल ऑपरेटर के सीईओ पर भी केबल ऑपरेटर कंपनी के

विकास कुमार सिंह
ड्रिस्ट्रीब्यूशन हेड विकास की हेराफेरी पहली बार प्रबंधन के नजर में आई हो, ऐसा नहीं है. इससे पहले भी विकास कुमार कंपनी के लाखों रुपये कानपुर में कंपनी के काम कराने के नाम पर हवा कर दिया, जिसका हिसाब-किताब आज भी प्रबंधन लगाने में जुटा है. ड्रिस्ट्रीब्यूशन हेड विकास कुमार की हरकतें पहले भी न्यूज़ एक्सप्रेस के सामने आती रही हैं, जिस पर कोई ठोस सबूत नहीं होने के कारण कार्रवाई से प्रबंधन बचता रहा. प्रबंधन ने ड्रिस्ट्रीब्यूशन हेड विकास कुमार को कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन जब बात सांठगांठ करके पैसा बनाने की प्रबंधन के सामने आई तो प्रबंधन ने अब सख्त रुख अपना लिया है.

विकास को निलंबित करके उनके सारे अधिकार प्रबंधन ने अपने पास रख लिया है. जब ड्रिस्ट्रीब्यूशन हेड विकास कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो विकास कुमार का फोन स्विच ऑफ आया. न्यूज़ एक्सप्रेस की मालिकाना हक वाली साईं प्रसाद की ओर से जारी किया गया पत्र भी छापा जा रहा है जिसमें सभी को ड्रिस्ट्रीब्यूशन हेड विकास से किसी भी तरह के लेन-देन नहीं करने की हिदायत दी गई है.






