Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

‘न्यूज एक्सप्रेस’ की तरफ से पेड न्यूज़ के खिलाफ लखनऊ में राष्ट्रीय सेमिनार आज

लखनऊ : चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों और पेड न्यूज़ के गरमाते कारोबार के बीच आज लखनऊ में पेड न्यूज़ पर सेमिनार होने जा रहा है। सेमिनार का विषय है- चुनाव, लोकतंत्र और पेड न्यूज़। सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा तमाम प्रमुख दलों के नेता भी शिरकत करेंगे। जाने माने साहित्यकार मुद्राराक्षस सेमिनार की अध्यक्षता करेंगे। राज्य के चुनाव आयुक्त मुख्य वक्ता होंगे। चुनाव आयोग ने पेड न्यूज़ के कारोबार  पर लगाम लगाने के लिए प्रयास शुरू किए हैं, मगर उनका आंशिक असर ही दिखलाई दे रहा है।

लखनऊ : चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों और पेड न्यूज़ के गरमाते कारोबार के बीच आज लखनऊ में पेड न्यूज़ पर सेमिनार होने जा रहा है। सेमिनार का विषय है- चुनाव, लोकतंत्र और पेड न्यूज़। सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा तमाम प्रमुख दलों के नेता भी शिरकत करेंगे। जाने माने साहित्यकार मुद्राराक्षस सेमिनार की अध्यक्षता करेंगे। राज्य के चुनाव आयुक्त मुख्य वक्ता होंगे। चुनाव आयोग ने पेड न्यूज़ के कारोबार  पर लगाम लगाने के लिए प्रयास शुरू किए हैं, मगर उनका आंशिक असर ही दिखलाई दे रहा है।

ख़बरें हैं कि कई न्यूज़ चैनल और अख़बार दबे-छिपे पेड न्यूज़ के ज़रिए जमकर पैसा पीट रहे हैं। ऐसे में ये ज़रूरी हो जाता है कि मीडिया, चुनाव  आयोग और राजनीतिक दल एक मंच पर आएं और इस बीमारी को रोकने के लिए मिलकर प्रयास करें। इस सेमिनार का मक़सद यही है। चुनाव प्रचार के लिए पेड न्यूज़ की चर्चा पिछले कुछ सालों से चल रही है। कहा जा रहा है कि मीडिया में आई इस कुप्रवृत्ति ने जहाँ मीडिया को कलंकित किया है वहीं लोकतंत्र को भी भ्रष्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई है। पैसे लेकर किसी उम्मीदवार या पार्टी के पक्ष में सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से मतदाताओं को गुमराह किया जाता है, जिससे निष्पक्ष चुनाव की संभावना और भी धूमिल हो जाती है।

पेड न्यूज़ की वजह से धन बल का प्रभाव भी बढ़ा है और आर्थिक रुप से कमज़ोर प्रत्याशी या पार्टियाँ अपनी तमाम अच्छाईयों के बावजूद पिछड़ जाती हैं। सेमिनार का आयोजन राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस और राष्ट्रीय साप्ताहिक हमवतन  मिलकर कर रहे हैं। न्यूज़ एक्सप्रेस शायद पहला राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल है जिसने पेड न्यूज़ के खिलाफ़ खुलकर स्टैंड लिया है और घोषणा की है कि वह किसी भी तरह से पेड न्यूज़ के कारोबार में हिस्सा नहीं लेगा। सेमिनार लखनऊ के कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...