Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘न्यूज एक्सप्रेस’ के एंकर अभय भामरा की झील में डूबने से मौत, सदमे में जीजा को हार्ट अटैक

फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह दिल्ली से चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए 'न्यूज एक्सप्रेस' न्यूज चैनल के एंकर की झील में डूबकर मौत हो गई। अभय भामरा की मौत की खबर मिलते ही उसके जीजा सुरजीत सिंह सूरजकुंड थाने पहुंचे। वहां हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई। दो सदस्यों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के मोती नगर के सुदर्शन पार्क निवासी अभय पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे।

फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह दिल्ली से चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए 'न्यूज एक्सप्रेस' न्यूज चैनल के एंकर की झील में डूबकर मौत हो गई। अभय भामरा की मौत की खबर मिलते ही उसके जीजा सुरजीत सिंह सूरजकुंड थाने पहुंचे। वहां हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई। दो सदस्यों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के मोती नगर के सुदर्शन पार्क निवासी अभय पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे।

खाना बनाने का सामान लेकर जैसे ही ये लोग झील के पास पहुंचे बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के भय से वे वहां से भाग खड़े हुए। थोड़ी देर बाद जब वे लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था। कुछ सामान झील में तैर रहा था। अभय सामान निकालने झील में उतरा, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसके शव को निकाला गया। अभय भामरा की मौत की खबर मिलते ही उनके जीजा सुरजीत सिंह सूरजकुंड थाने पहुंचे। वहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि सुरजीत अभय की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। दो लोगों की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। अभय की पत्नी निशी और बहन स्वीटी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही हैं।

इधर, अभय के परिजन सूरजकुंड की घटना के हादसा मानने का तैयार नहीं है। उनका कहना था कि अभय साजिश का शिकार हुए। परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। रिश्तेदारों के मुताबिक अभय पत्नी और दो बच्चों के साथ ए-45, सुदर्शन पार्क, मोती नगर में रहते थे। इनके बेटे प्रद्युम्न ने इसी साल 12वीं पास की है। बेटी नेहर (12) छठीं कक्षा में पढ़ती है। अभय के साथ उनके बड़े भाई सरबजीत सिंह भी रहते हैं।

रिश्तेदार हरजीत ने बताया कि अभय अक्सर अपने बुलेटिया ग्रुप के साथ घूमने के लिए जाते थे। रविवार सुबह वे जल्दी ही निकल गए थे। दोपहर करीब 12: 00 बजे एक युवती ने अभय के डूबने की खबर दी। इसके बाद रमेश नगर में रहने वाले अभय के जीजा सुरजीत सूरजकुंड के लिए निकल गए। हरजीत के मुताबिक सूरजकुंड थाने में सदमे की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...