Surendra Grover : जिस तरह न्यूज़ एक्सप्रेस पर ऑपरेशन प्राइम मिनिस्टर के ज़रिये Vinod Kapri ने सी-वोटर को नग्न किया है, इसके लिए न्यूज़ एक्सप्रेस की टीम बधाई की पात्र है.. मगर एक बात समझ नहीं आ रही कि मीडिया इस पर पर चुप्पी क्यों साध गया..
अरे भाई, आप लोग उपेक्षा कर दोगे तो आप को जनता उपेक्षित कर देगी.. इससे यह भी ज़ाहिर हो रहा है कि चुप्पी साधे बैठा मीडिया बरसों से सर्वे के नाम पर पूरे देश को मूर्ख बनाता चला आया.. कोई टीवी चैनल एग्जिट पोल के नाम पर किसी अवांछित को भावी प्रधानमंत्री बतौर पहली पसंद बताता रहा तो हर अखबार एक ही सर्वे को अपने अपने हिसाब से खुद को नम्बर वन साबित करता रहा.. जय हो..
वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र ग्रोवर के फेसबुक वॉल से.






