न्यूज एक्सप्रेस चैनल से सूचना है कि यहां ढेर सारे लोगों की नियुक्तियां हुई हैं. जिन लोगों के नाम मालूम हुए हैं वो हैं संतोष पाठक, शैलेंद्र तिवारी, रोहित पुनेठा, पूनम पुरोहित, मेनका कुमारी, दीपक खंखरियाल, अविनाश दुबे और नावेद कुरैशी. सूत्रों का कहना है कि इनमें से संतोष पाठक और शैलेंद्र तिवारी ने स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में ज्वाइन किया है. रोहित पुनेठा एंकर प्रोड्यूसर के पद पर आए हैं.
पूनम पुरोहित ने जूनियर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी की शुरुआत की है. दीपक खंखरियाल असिस्टेंट प्रोड्यूसर बने हैं. नावेद कुरैशी ने आउटुपट में सीनियर प्रोड्यूस के रूप में ज्वाइन किया है. मेनका कुमार न्यूज एक्सप्रेस चैनल में एंकर कम सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में आई हैं. कुछ और लोगों के भी ज्वाइन करने की सूचना है पर उनके नाम व पद का पता नहीं चल पाया है.
अगर उपरोक्त तथ्य, नाम में गड़बड़ी दिखे तो नीचे कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं या फिर भड़ास तक [email protected] के जरिए अपनी बात पहुंचा सकते हैं.






