जब बड़े-बड़े चैनल घाटे में जा रहे हों और न्यूज चैनल चलाना घाटे का धंधा बन गया हो तब किसी न्यूज चैनल की तरफ से ये ऐलान किया जाए कि उनका चैनल लाभ में आ गया है तो यह बड़ी बात है. जी हां. साईं प्रसाद मीडिया के नेशनल न्यूज चैनल 'न्यूज एक्सप्रेस' के एडिटर (आपरेशंस) प्रसून शुक्ला ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि न्यूज एक्सप्रेस चैनल अब प्राफिट में आ गया है.
भड़ास के साथ एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान प्रसून शुक्ला ने इस सफलता के लिए साईं प्रसाद मीडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शशांक भापकर को श्रेय दिया. प्रसून के मुताबिक एमडी शशांक भापकर के नेतृत्व में न्यूज एक्सप्रेस की पूरी टीम ने शानदार परफारमेंस दिया जिसके चलते चैनल अपने पैरों पर खड़ा हो पाने में सफल हुआ. प्रसून शुक्ला ने इंटरव्यू में और क्या क्या कहा, इसे जानने सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं… http://www.youtube.com/watch?v=fgMJUmsSIpg






