: कानाफूसी : भड़ास ने जो संभावना जताई थी, वही हुआ. इंडिया टीवी से विनोद कापड़ी की नौकरी पूरी तरह जा चुकी है. भैंस से रेप की घटना पर एक डाक्यूमेंट्री बनाने के हल्ला-गुल्ला के बाद इन दिनों फिर से वे रोजी रोटी के चक्कर में चैनलों के चक्कर काट रहे हैं. ताजी सूचना ये है कि विनोद कापड़ी आजकल में पुणे शहर के आसपास देखे गए हैं. वे साईं प्रसाद मीडिया के मालिकों से मीटिंग बैठक में लगे हुए हैं. कुछ शर्तों को लेकर बात अभी बाकी है.
कोई कह रहा है कि ग्रुप एडिटर के पद पर आएंगे और उनके अंडर में एसएन विनोद जैसे बुजुर्ग पत्रकार काम करेंगे. चूंकि निशांत चतुर्वेदी न्यूज एक्सप्रेस में आने से ठीक पहले विनोद कापड़ी के अंडर में इंडिया टीवी में काम कर रहे थे इसलिए उन्हें फिर से कापड़ी के अधीन होने में कोई मलाल नहीं होगा. सात-आठ लाख रुपये महीने की सेलरी पर नौकरी कर चुके विनोद कापड़ी को साईं प्रसाद प्रबंधन इतनी सेलरी देकर किसलिए न्यूज एक्सप्रेस चैनल का ग्रुप एडिटर बनाएगा, इसको लेकर कई किस्म के कयास हैं.
कुछ लोगों के मुताबिक वो न्यूज एक्सप्रेस को टीआरपी में नंबर वन बना देंगे. वहीं कुछ का कहना है कि वे न्यूज एक्सप्रेस को धंधा रेवेन्यू बिजनेस खूब दिला देंगे. कुछ ये भी कह रहे हैं कि साईं प्रसाद मीडिया प्रबंधन ने जिस मकसद से न्यूज चैनल शुरू किए हैं, उसमें आक्रामक व टीआरपीबाज पत्रकारिता के लिए कोई खास स्पेस नहीं है. इसलिए टीआरपी के लिए साईं प्रसाद मीडिया के मालिक इतना बड़ा व खर्चीला दांव नहीं खेलेंगे. रही बिजनेस रेवेन्यू धंधा की बात तो अब तक विनोद कापड़ी के करियर में इस किस्म का डायरेक्ट कोई काम नहीं रहा है इसलिए नहीं कहा जा सकता कि यह सब करने कराने के लिए उन्हें लाया जा रहा है.
विनोद कापड़ी के नए जॉब को लेकर आप के पास भी कोई सूचना जानकारी हो तो उसे भड़ास तक पहुंचाएं, [email protected] पर मेल करके.






