Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘न्यूज एक्सप्रेस’ पर आज से एसएन विनोद का ‘बेबाक’ कार्यक्रम शुरू

देश के पहले हाई डेफिनिशन न्यूज़ चैनल 'न्यूज एक्सप्रेस' पर आज रात साढे सात बजे से 'बेबाक' कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. इस कार्यक्रम को देश के जाने माने पत्रकार और न्यूज़ एक्सप्रेस के एडिटर (महा.) एसएन विनोद होस्ट कर रहे हैं. कार्यक्रम के पहले एपिसोड में एसएन विनोद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी की बेबाक नोकझोक देखने को मिलेगी. एसएन विनोद से बातचीत में नितिन गडकरी ने बीजेपी और देश की राजनीति से जुड़े अहम सवालों पर बेबाकी से अपनी राय जाहिर की.

देश के पहले हाई डेफिनिशन न्यूज़ चैनल 'न्यूज एक्सप्रेस' पर आज रात साढे सात बजे से 'बेबाक' कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. इस कार्यक्रम को देश के जाने माने पत्रकार और न्यूज़ एक्सप्रेस के एडिटर (महा.) एसएन विनोद होस्ट कर रहे हैं. कार्यक्रम के पहले एपिसोड में एसएन विनोद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी की बेबाक नोकझोक देखने को मिलेगी. एसएन विनोद से बातचीत में नितिन गडकरी ने बीजेपी और देश की राजनीति से जुड़े अहम सवालों पर बेबाकी से अपनी राय जाहिर की.

न्यूज़ एक्सप्रेस से बातचीत में नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस इस देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है, और आजादी के बाद से ही कांग्रेस इस देश के मुसलमानों को धोखा दे रही है. यूपी में हुए दंगों को लेकर गडकरी ने मुलायम और अखिलेश की सरकार पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया.साथ ही यूपी के दंगों में बीजेपी का हाथ होने से साफ इंकार किया. इस समय देश की सबसे बड़ी जांच एंजेसी सीबीआई पर जिस तरीके से सरकार के लिए काम करने के आरोप लग रहे हैं वैसे में नितिन गडकरी ने सीबीआई को साफ चेतावनी दी कि सीबीआई के वे अधिकारी सावधान हो जाएं जो सरकार के निर्देश पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं. वरना कांग्रेस की सरकार जाने पर उन्हे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा.

इस बातचीत में नितिन गडकरी ने बड़ी बेबाकी से इस बात को कबूला कि अगले लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करना बीजेपी के लिए टेढी खीर साबित होने वाली है.मगर साथ ही गडकरी ने ये भी कहा कि इस देश में अगर कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेकने की क्षमता अगर किसी में है तो वो है भाजपा. दूसरी पार्टियों से गठबंधन को लेकर नितिन गडकरी ने साफ किया कि सहयोगी पार्टियों की मर्जी और जनता के मूड को देखते हुए ही बीजेपी कोई कदम उठाएगी. न्यूज़ एक्सप्रेस के इस कार्यक्रम बेबाक में नितिन गडकरी ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते हैं. ऐसे ही देश की राजनीति और बीजेपी की रणनीति से जुड़े और भी तमाम अहम बिंदुओं पर नितिन गडकरी ने न्यूज़ एक्सप्रेस पर अपनी बेबाक राय रखी. आज रात साढे सात बजे बेबाक का प्रसारण न्यूज़ एक्सप्रेस पर किया जाएगा.

प्रेस नोट : न्यूज़ एक्सप्रेस, मुंबई की तरफ से जारी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...