Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

न्यूज एक्सप्रेस में प्रसून शुक्ला को एडिटर (न्यूज आपरेशन) की भी जिम्मेदारी

जनरल मैनेजर (कारपोरेट अफेयर्स) के पद पर कार्यरत प्रसून शुक्ला को अब एक और जिम्मेदारी मिल गई है. उन्हें एडिटर (न्यूज आपरेशन) बना दिया गया है. नोएडा में चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर शशांक भापकर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया. इस बदलाव के कई तरह के अर्थ निकाले जा रहे हैं. साईं प्रसाद मीडिया में प्रसून शुक्ला के बढ़ते कद को लेकर कानाफूसी का दौर शुरू हो गया है.

जनरल मैनेजर (कारपोरेट अफेयर्स) के पद पर कार्यरत प्रसून शुक्ला को अब एक और जिम्मेदारी मिल गई है. उन्हें एडिटर (न्यूज आपरेशन) बना दिया गया है. नोएडा में चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर शशांक भापकर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया. इस बदलाव के कई तरह के अर्थ निकाले जा रहे हैं. साईं प्रसाद मीडिया में प्रसून शुक्ला के बढ़ते कद को लेकर कानाफूसी का दौर शुरू हो गया है.

माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद प्रसून शुक्ला का न्यूज एक्सप्रेस चैनल के संपादकीय कामकाज में दखल बढ़ जाएगा. प्रसून शुक्ला अपने परफारमेंस और कुशल नेतृत्व के जरिए प्रबंधन के लिए फीलगुड फैक्टर बन चुके हैं. सहारा समय न्यूज चैनल में लंबे समय तक कार्यरत रहे प्रसून शुक्ला ने कम ही समय में सफलता की कई सीढ़ियां चढ़ी. बीच में वे मैजिक टीवी के साथ चैनल हेड के रूप में कार्यरत रहे पर चैनल मैनेजमेंट के अनप्रोफेशनल रवैये के कारण उन्होंने इस्तीफा देकर न्यूज एक्सप्रेस के साथ नई पारी की शुरुआत की.

न्यूज एक्सप्रेस में पोलिटिकल एडिटर बनने के बाद उन्हें प्रबंधन ने बाद में जनरल मैनेजर कारपोरेट अफेयर्स का पद सौंपकर कंपनी के देशव्यापी कामकाज का जिम्मा सौंपा. इस लक्ष्य को पूरा करने के बाद अब उन्हें न्यूज चैनल में एडिटर (न्यूज आपरेशन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. बताया जाता है कि जल्द ही चैनल पर प्रसून शुक्ला के नेतृत्व में स्पेशल डिस्कशन-डिबेट शो शुरू होंगे. बैठक में एसएन विनोद, निशांत चतुर्वेदी समेत कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे. नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसून को चैनल के वरिष्ठों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...