नोएडा स्थित न्यूज एक्सप्रेस चैनल से खबर है कि निशांत चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे पहले चैनल हेड हुआ करते थे. विनोद कापड़ी के आने के बाद उन्हें एडिटर नेशनल अफेयर्स का पद दे दिया गया था. निशांत के इस्तीफे का अनुमान काफी पहले से लगाया जा रहा था. लेकिन वो उचित समय और उचित मौके की तलाश में थे.
इसी कारण उन्होंने विनोद कापड़ी के नेतृत्व में न्यूज एक्सप्रेस चैनल की एंकरिंग का काम जारी रखा. बताया जाता है कि कहीं बात बन जाने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा मैनेजमेंट को सौंप दिया है. ये नहीं पता चल पाया है कि वे कहां जा रहे हैं. निशांत हिंदी टीवी मीडिया के बेहतरीन एंकर और रिपोर्टर माने जाते हैं.
उधर, मेरठ से खबर कि दैनिक जनवाणी अखबार के सिटी इंचार्ज अमित मुद्गल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अमर उजाला मेरठ में ज्वाइन किया है. वह सीनियर रिपोर्टर के ही पद पर अमर उजाला में गए हैं. जनवाणी में आने से पहले अमित की पहचान अमित शर्मा के रूप में थी और वह धामपुर में अमर उजाला के लिए काम करते थे. जनवाणी आने के बाद वो अमित मुद्गल हो गए. अमित पर जनवाणी का सिटी एडिशन निकालने का जिम्मा था और जनवाणी के निदेशक जितेंद्र बाजवा के विश्वासपासत्र थे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






