खबर है कि पंजाब केसरी के जिस न्यूज एडिटर संदीप मिश्रा से सब एडिटर ललित मोहन ने बदतमीजी की थी, उनसे बुधवार को माफी मांगी. ललित ने पूरे स्टाफ के सामने संदीप के पैर छुए और गाली देने पर माफी मांगी. पंजाब केसरी के मालिक अविनाश चोपड़ा मंगलवार को शहर से बाहर थे. बुधवार को वो वापस लौटे तो उन्हें सारे मामले की जानकारी दी गई.
बताया जाता है कि उन्होंने ललित को बुलाकर अपने सीनियर से बदतमीजी करने को लेकर डांटा और माफी मांगने को कहा अन्यथा कड़े एक्शन के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी. बाद में संदीप द्वारा ललित के खिलाफ को एक्शन न किए जाने की बात कहने पर ललित से माफी मंगवाया गया. ललित पर आर्थिक दंड लगाकर पांच दिनों के लिए फोर्स लीव पर भेज दिया गया है.
संबंधित खबर…
पंजाब केसरी जालंधर के न्यूज एडिटर को सब एडिटर ने गाली दी






