रंजीत कुमार के नेतृत्व में न्यूज नेशनल चैनल का रीजनल न्यूज चैनल 'एनएन यूपी-उत्तराखंड' 19 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे लांच हो गया. एनएन यूपी उत्तराखंड के साथ ही यूपी उत्तराखंड के क्षितिज पर एक और नए चैनल का अवतरण हो गया. न्यूज़ नेशन के इस रीजनल चैनल की तैयारियां काफी समय से चल रही थी.
चैनल हेड रंजीत कुमार ने बताया कि चैनल को बिना बिना टेस्ट सिग्नल पर ले जाये सीधा ही ऑन एयर कर दिया गया है. यह चैनल चैंनलो की भीड़ से हटकर होगा. राज्य के कोने-कोने से लाइव कवरेज के साथ यह लोगों से सीधा जुड़ेगा और जनता की हर छोटी-बड़ी आवाज को उठाएगा. चैनल का कलेवर और फ्लेवर जनता से सीधे जुड़ने वाला है. बुधवार को काउंटडाउन के साथ ही शाम साढ़े पांच बजे चैनल की धमाकेदार लांचिंग की गई. लांचिंग शो की एंकरिंग अजय शर्मा द्वारा की गई.






