Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

बिहार

न्यूज वेबसाइट चलाने वाले ने गलत आरोप लगाकर निकाला

समस्तीपुर (बिहार) से कृष्ण कुमार संजय ने एक पत्र लिखकर बताया है कि एक वेबसाइट वाले ने उनके साथ खराब सुलूक किया है. उन्होंने लिखित शिकायत में कहा है कि जब जबरन विज्ञापन वसूली का विरोध किया तो उन्हें अपमानजनक तरीके से बाहर कर दिया गया और निकाले जाने की खबर ब्रेकिंग न्यूज के रूप में चलाकर मोबाइल पर एसएमएस के रूप में और वेबसाइट पर खबर के रूप में प्रसारित-प्रकाशित किया गया.

समस्तीपुर (बिहार) से कृष्ण कुमार संजय ने एक पत्र लिखकर बताया है कि एक वेबसाइट वाले ने उनके साथ खराब सुलूक किया है. उन्होंने लिखित शिकायत में कहा है कि जब जबरन विज्ञापन वसूली का विरोध किया तो उन्हें अपमानजनक तरीके से बाहर कर दिया गया और निकाले जाने की खबर ब्रेकिंग न्यूज के रूप में चलाकर मोबाइल पर एसएमएस के रूप में और वेबसाइट पर खबर के रूप में प्रसारित-प्रकाशित किया गया.

भड़ास को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि एक वेबसाइट इंडियन आनलाइन न्यूज डाट काम के नाम पर समस्तीपुर में घटिया पत्रकारिता की जा रही है. इस बेबसाइट के द्वारा मोबाईल पर ब्रेकिंग न्यूज का कारोबार किया जाता है. ब्रेकिंग न्यूज के नाम पर कारोबार करने वाले ये लोग प्रतिदिन एक दो समाचार कुछ खास लोगों को भेजते हैं. जब विज्ञापन का अवसर आता है तो इसमें काम कर रहे लोग क्षेत्र के बाहुबलियों एवं व्यापार जगत के अवैध कारोबारियों पर मीडिया का रौब जमाकर विज्ञापन देने के लिये बाध्य कर देते हैं.

कृष्ण कुमार संजय ने बताया कि वो पिछले बीस महीने से वो इंडियन आनलाइन न्यूज नेटवर्क के लिये काम कर रहे थे लेकिन इसके एवज में कंपनी की तरफ से उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया. जबकि उन्होंने कंपनी को एक लाख रुपये विज्ञापन के बदले दिये. उन्होंने कहा कि अगर मेरे ऊपर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था तो पहले मेरा स्पष्टीकरण पूछा जाना चाहिये था. बिना मेरा पक्ष लिये इस तरह से ब्रेकिंग न्यूज चला देना ओछी पत्रकारिता का परिचायक है. इसी कारण अधिकांश मीडिया हाउस की पहचान ब्लैकमेलर की बन गयी है.
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...