लंदन : फोन हैकिंग के बाद विवाद में आई मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक के स्वामित्व वाली कंपनी न्यूज इंटरनेशनल से चेयरमैंन एवं रुपर्ट के पुत्र जेम्स मर्डोक ने इस्तीफा दे दिया है. न्यूज इंटरनेशनल की मूल कंपनी न्यूज कारपोरेशन ने एक बयान जारी कर जेम्स मर्डोक के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की घोषणा की. यह भी बताया गया कि जेम्स को कंपनी के मुख्यालय न्यूयार्क भेजा गया है. जेम्स न्यूज कारपोरेशन में उप मुख्य परिचालन अधिकारी के पद पर बने रहेंगे.
उल्लेखनीय है कि न्यूज इंटरनेशनल ब्रिटेन में फोन हैकिंग के मामलों में फंसी हुई है. इसके चलते ही इसे अपने 168 साल पुराने अखबार 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' को बंद करना पड़ा था. इस मामले में जेम्स मर्डोक के खिलाफ जांच चल रही है.






