न्यूज एक्सप्रेस ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक अंबष्ठ को झारखंड का स्टेट हेड नियुक्त किया है. वे लंबे समय से झारखंड की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कुछ समय पहले उन्होंने नक्षत्र न्यूज के संपादक के पद से इस्तीफा दिया था. न्यूज एक्सप्रेस झारखंड में अपनी टीम को मजबूत करने के लिए दीपक अंबष्ठ को अपने साथ जोड़ा है.
रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में बीएन आनर्स की डिग्री लेने वाले दीपक अंबष्ठ ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में
प्रभात खबर अखबार के रांची संस्करण के लांचिंग के समय की थी. 1985 में उन्हें पटना के ब्यूरो चीफ बनाया गया. 1987 में चीफ सब एडिटर पद पर प्रमोट हुए. प्रभात खबर से इस्तीफा देकर वे 1988 में रांची एक्सप्रेस में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर गए. बाद में वे 1989 में लोकमत समाचार में सीनियर सब एडिटर बनकर पहुंचे. 1992 में फिर रांची एक्सप्रेस में वापस आए और न्यूज एडिटर बने.
वर्ष 2000 में हिंदुस्तान, रांची में चीफ सब के रूप में नियुक्त हुए. वर्ष 2002 में हिंदुस्तान में उनका तबादला भागलपुर के लिए कर दिया गया. वहां वे डिप्टी न्यूज एडिटर बनकर पहुंचे. वर्ष 2003 में वे हिंदुस्तान, जमशेदपुर के न्यूज एडिटर बनाए गए. अगले साल वे यहीं संपादकीय प्रभारी बना दिए गए. वर्ष 2008 में फिर से वे प्रभात खबर में जुड़ गए और धनबाद के स्थानीय संपादक बना दिए गए. इसके बाद इन्होंने 2010 में प्रभात खबर से इस्तीफा दे दिया था. कुछ समय के अवकाश के बाद नक्षत्र न्यूज में संपादक बने थे, परन्तु प्रबंधन की स्थिति रास नहीं आने पर उन्होंने यहां से अलविदा कह दिया था.





