न्यूज एक्सप्रेस से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार विकास झा को स्टेट हेड बनाया गया है. विकास बिहार के वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाते हैं. पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अब तक बिहार की जिम्मेदारी ब्यूरोचीफ रवि रंजन सिन्हा देखते थे. अब रवि रंजन स्टेट हेड विकास झा को रिपोर्ट करेंगे. माना जा रहा है कि विकास के जुड़ने के बाद चैनल की स्थिति बिहार में मजबूत होगी.
विकास झा रविवार, माया, आउटलुक जैसी जानी मानी पत्रिकाओं को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन्होंने शिक्षण का कार्य भी लंबे समय तक किया है. विकास झा की कई किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं. इसमें उनकी लिखी गई किताब 'मैकुलीगंज' का सम्मान ब्रिटेन के हाउस ऑफ कामन्स में भी हो चुका है.





