न्यूज एक्सप्रेस से खबर है कि राघवेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया है. उनके सस्पेंड की सूचना नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है. बताया जा रहा है कि राघवेंद्र पर कुछ आरोप लगे थे, जिसके बाद प्रसून शुक्ला के नेतृत्व में गठित कमेटी ने प्रारंभिक जांच के बाद राघवेंद्र को सस्पेंड करने का निर्णय लिया. दूसरी तरफ जब राघवेंद्र से उनके सस्पेंशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी है.






