न्यूज एक्सप्रेस से खबर है कि पुनीत शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर थे. पुनीत ने अपनी नई पारी आईबीएन7 के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है. उज्जैन से इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद पुनीत आईआईएमसी से पत्रकारिता की पढ़ाई की. इसके बाद ये लोकमत समाचार, औरंगाबाद से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ होते हुए न्यूज24 पहुंचे. यहां से इस्तीफा देने के बाद पुनीत ने न्यूज एक्सप्रेस ज्वाइन कर लिया था.
भड़ास तक सूचनाएं आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





