न्यूज एक्सप्रेस चैनल से खबर है कि विभाष अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर आउटपुट हेड की भूमिका निभा रहे थे. विभाष के इस्तीफा देने के कारणों के पुष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, परन्तु माना जा रहा है कि प्रबंधन उनके काम से खुश नहीं था, इसलिए उनसे इस्तीफा मांग लिया गया. विभाष अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. विभाष इसके पहले कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






