Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

न्‍यूज चैनल के मालिक के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रशासन ने दुनया टीवी के मलिक मिया अमर महमूद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके तुरंत बाद न्यूज चैनल ने मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ की प्रातीय सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। पंजाब ग्रुप आफ कालेजिज के मालिक महमूद पर एक संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़ में तीन छात्राओं की मौत के मामले में शिक्षण संस्थानों के प्रशासनिक अधिकारियों समेत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रशासन ने दुनया टीवी के मलिक मिया अमर महमूद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके तुरंत बाद न्यूज चैनल ने मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ की प्रातीय सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। पंजाब ग्रुप आफ कालेजिज के मालिक महमूद पर एक संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़ में तीन छात्राओं की मौत के मामले में शिक्षण संस्थानों के प्रशासनिक अधिकारियों समेत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पंजाब ग्रुप आफ कालेजिज ने पिछले माह लाहौर में संगीत समारोह का आयोजन किया था, जिसमें आतिफ असलम जैसे गायकों ने भाग लिया था। बीती रात महमूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद दुनया टीवी ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले के रूप में लिया और कहा कि वह लोगों को सच्‍चाई बताने में सरकार के दबाव के आगे नहीं झुकेगी। चैनल ने दावा किया कि उसके एंकरों और संवाददाताओं को शरीफ सरकार की ओर से उनके खराब प्रशासन की कलई खोलने के लिए जान से मारने की धमकिया मिल रही हैं। इसमें एक फैक्ट्री के ढहने तथा सरकारी अस्पताल में दी गई खराब दवाओं के चलते 170 लोगों की मौत का मामला शामिल है।

लाहौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरमद बशीर ने कहा कि प्रातीय सरकार ने हताशा में महमूद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्राथमिकी रद्द करने के बदले में चैनल के प्रबंधन से सरकार के खिलाफ टाक शो को बंद करने के लिए सुलह समझौता करने की कोशिश करेगी। दुनया टीवी को कुछ राजनीतिक दलों का भी समर्थन हासिल है जिनमें इमरान खान की तहरीक ए इंसाफ, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट तथा पीएमएल क्यू शामिल हैं। नवाज वराइच की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसका कहना था कि संगीत समारोह में मची भगदड़ में उसकी एक बेटी मारी गई तथा एक अन्य घायल हो गई। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...