Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

न्‍यूज चैनल के संचालक को गिरफ्तार करने की मांग

देहरादून: गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने एक न्यूज चैनल संचालक को विभिन्न अपराधों में नामजद बताते हुए, उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने संबंधित चैनल संचालक पर तमाम आरोप भी जड़े। शुक्रवार को द्रोण होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष श्री नेगी ने एक न्यूज चैनल संचालक पर ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट व भूमाफियागिरी का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने कहा कि संबंधित चैनल संचालक के खिलाफ देहरादून के न्यायालयों में 12 मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही। चैनल संचालक के खिलाफ तीन गैरजमानती व एक जमानती वारंट भी कोर्ट जारी कर चुका है, साथ ही लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है, ताकि आरोपी को विदेश भागने से रोका जा सके। श्री नेगी ने कहा कि उक्त व्यक्ति के भगोड़ा होने पर उसके घर की कुर्की भी भी जा चुकी है, उसे पकड़ने के लिए पुलिस 2500 रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले में गृह विभाग भी सुस्त नजर आ रहा है। जबकि कायदे से ऐसे व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। पत्रकार वार्ता में सादाब शम्स, अमरजीत जायसवाल, विजय राम शर्मा, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...