बनारस से खबर है कि 'लाशों पर सट्टा' खबर टीवी पर चलाने के मामले में अरेस्ट किए गए न्यूज नेशन के कैमरामैन आसिफ को जमानत मिल गई है. पुलिस ने न्यूज नेशन के स्ट्रिंगर काशीनाथ शुक्ला, कैमरा मैन आसिफ समेत चार लोगों के ऊपर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था.
पुलिस ने जांच में आरोप लगाया था कि इन लोगों ने प्रायोजित खबर का प्रसारण किया था. इस मामले में एसएसपी ने छह चैनलों को सीआरपीसी 160 के तहत नोटिस भी जारी किया था. पुलिस ने तीन चार दिन पहले इस मामले आसिफ समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया था, जबकि काशी नाथ शुक्ला पुलिस के डर से अब भी फरार हैं. इस मामले को लेकर बनारस में पुलिस और मीडिया के बीच तनाव भी जारी है.






