: कंपनी अपना वेबसाइट भी लांच करेगी : अल्फा समूह के चैनल की लांचिंग को लेकर लम्बे समय से कयासों का दौर अब थमने वाला है. पहले इस चैनल की लांचिंग 26 जनवरी को होनी थी परन्तु नाम के चक्कर में इसे टाल दिया गया. अब खबर है कि चैनल का नया नाम तय कर दिया गया है. अब यह चैनल न्यूज नेशन के नाम से लांच होगा. पहले इस चैनल का नाम नेशन टुडे रखा गया था, परन्तु तकनीकी कारणों से इस नाम से लांच नहीं किया गया. प्रबंधन अब चैनल के साथ अपनी वेबसाइट भी लांच करेगा.






