: कोलकाता के कैमरामैन दीपांकर ने भी चैनल को बाय किया : न्यूज नेशन से खबर है कि राजस्थान के ब्यूरोचीफ नीरज शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा कि प्रबंधन ने उनका तबादला दिल्ली कर दिया था, जिसके बाद नीरज ने इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए नीरज ने कहा कि वे राजस्थान से बाहर जा पाने की स्थिति में नहीं थे, साथ ही कंपनी ने अपनी कमिटमेंट पूरी नहीं की, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. नीरज कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
नीरज के इस्तीफे के बाद खाली हुए ब्यूरो चीफ के पद पर प्रबंधन ने दिल्ली से शैलेंद्र कुमार झा को जयपुर भेजा है. नीरज के अलावा कोलकाता ब्यूरो में तैनात कैमरामैन दीपांकर कांधीलाल ने भी इस्तीफा दे दिया है. उनका तबादला भी प्रबंधन ने दिल्ली कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया.






