खबर आ रही है कि न्यूज नेशन से एक और वरिष्ठ पत्रकार राजेश के. सुंदरम ने इस्तीफा दे दिया है. राजेश को चैनल में इनपुट का रीढ़ माना जाता था. राजेश प्रोफेशनल पत्रकार माने जाते हैं. राजेश हेडलाइंस टुडे से इस्तीफा देकर न्यूज नेशन पहुंचे थे. ये चैनल के शुरुआती सदस्यों में शामिल थे. राजेश एनडीटीवी, अलजजीरा जैसे चैनलों से भी जुड़े रहे हैं.
राजेश का इस्तीफा न्यूज नेशन की सेहत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इसके पहले इंद्रजीत राय, संजीव सिंह समेत कई वरिष्ठ इस्तीफा देकर जा चुके हैं. न्यूज नेशन के पास अब केवल अजय कुमार जैसा जाने पहचाने चेहरे के अलावा कुछ और बचा नहीं दिख रहा है.





