Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

न्‍यूज लाइव के पूर्व संपादक अतनु भुइयां करेंगे बरखा दत्‍त पर मुकदमा

गुवाहाटी। युवती के साथ बदसलूकी मामले को लेकर अपने पद से इस्तीफा देने वाले असम के स्थानीय न्यूज चैनल के मुख्य संपादक अतनु भुइयां ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की आशंका जताई है। उन्होंने इस पूरे मामले में साजिश की आशंका जताते हुए घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। मंगलवार को इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार ने आज एनडीटीवी के पत्रकार बरखा दत्त के खिलाफ मुकदमा दायर करने की बात भी कही।

गुवाहाटी। युवती के साथ बदसलूकी मामले को लेकर अपने पद से इस्तीफा देने वाले असम के स्थानीय न्यूज चैनल के मुख्य संपादक अतनु भुइयां ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की आशंका जताई है। उन्होंने इस पूरे मामले में साजिश की आशंका जताते हुए घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। मंगलवार को इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार ने आज एनडीटीवी के पत्रकार बरखा दत्त के खिलाफ मुकदमा दायर करने की बात भी कही।

एक लड़की द्वारा यहां के चांदमारी थाने में दायर एफआईआर के बाद पुलिस के सामने हाजिर होने के बाद अतनु ने कहा कि बरखा ने उनके खिलाफ गलत ट्‌वीट किए हैं। उन्होंने बताया कि कल्पना सिंह लाईसेन नामक एक महिला ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। जबकि पुलिस को उनके मोबाइल में कोइ मैसेज या शिकायत करने वाली लड़की के फोन काल का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। जिससे साफ हो गया है कि उनके खिलाफ एक एक दुष्चक्र चल रहा है। उन्होंने बरखा दत्त के बारे में कहा कि शिकायत करने वाली लड़की के साथ एनडीटीवी के स्थानीय पत्रकार किसलय भट्टाचार्य पुलिस थाने पहुंचे थे और ट्‌वीटर पर उस लड़की के ट्‌वीट पर बरखा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बीच भुइयां को बुधवार को न्यूज लाइव के प्रसारण समूह "प्राइड ईस्ट इंटरटेनमेंट प्रा. लि.' के निदेशक पद से मुक्त कर दिया गया है। 

गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...