दैनिक भास्कर, चण्डीगढ़ से पलायन जारी है. ताजी सूचना के मुताबिक इस अखबार को एक और झटका देते हुए पंकज द्विवेदी ने दैनिक जागरण, जालंधर ज्वाइन कर लिया है. पंकज के जाने से सेंट्रल डेस्क कमजोर हो गई है.
नीलोत्पल दूबे के बारे में खबर है कि उन्होंने दैनिक जागरण, गोरखपुर ज्वाइन कर लिया है. नीलोत्पल इससे पहले अमर उजाला, मिर्जापुर में हुआ करते थे. इन्होंने करियर की शुरुआत अमर उजाला, सिद्धार्थनगर से की थी. नीलोत्पल दैनिक जागरण, गोरखपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम के हिस्से हैं.
भड़ास तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए मेल आईडी [email protected] पर मेल कर दें.






