Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पंकज वर्मा से मारपीट नहीं हुई, कालोनी के नौकरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

लखनऊ के राजभवन कालोनी में पत्रकार पंकज वर्मा के साथ कोई मारपीट नहीं हुई. हजरतगंज पुलिस को दी गई शिकायत में मारपीट या बदतमीजी का उल्लेख नहीं है. पंकज वर्मा के करीबी लोगों का कहना है कि राजभवन कालोनी में मौजूद आवासों में तमाम अधिकारी और पत्रकार रहते हैं. इन आवासों में नौकरों के रहने के लिए आउट हाउस बनाए गए हैं, जिनमें तमाम युवा नौकर रहते हैं. सूत्रों का कहना है कि अनेक आवास में रहने वाले नौकरों का एक गिरोह बन गया है, जो देर रात तक हो हल्‍ला करते रहते हैं. आपस में लड़ते रहते हैं. इनमें से ज्‍यादातर की उम्र बीस से पचीस साल के बीच है.

बताया जा रहा है कि ऐसे ही नौकरों का समूह कुछ दिन पहले रात साढ़े ग्‍यारह बजे के आसपास कालोनी में उलझ रहा था. ये लोग काफी शोर मचा रहे थे. वरिष्‍ठ पत्रकार पंकज वर्मा ऑफिस से घर लौट रहे थे. जब उन्‍होंने कालोनी में इनको आपस में लड़ते देखा तो चालक से कार रुकवा कर इन लोगों को अलग करवाया तथा डांटा डपटा. इसके बाद इन लोगों ने कहा कि ये लड़ नहीं रहे थे बल्कि एक दूसरे से हंसी-मजाक कर रहे थे.

सूत्रों का कहना है कि इन नौकरों की देर रात तक की जाने वाली इस हरकत से तमाम लोग परेशान हैं लेकिन नौकरों को डांटने पर भाग जाने के डर से ये लोग इनके खिलाफ सख्‍ती नहीं दिखाते हैं, लिहाजा पंकज वर्मा ने ही इस मामले में संज्ञान लेते हुए इन नौकरों की देर रात शोर और लड़ाई करने की लिखित शिकायत हजरतगंज पुलिस को दी. साथ ही उनसे गुजारिश की कि पुलिस वाले रात में कम से कम एक बार गश्‍त लगा लिया करें ताकि ऐसी गतिविधियां थोड़ी कम हों. बताया जा रहा है कि इसी मामले को कुछ लोगों ने बढ़ा चढ़ाकर पंकज वर्मा से मारपीट करने की बात बना दी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...