नवदुनिया (नईदुनिया का भोपाल संस्करण) के सीनियर रिपोर्टर पंकज शुक्ला ने भी संस्थान को नमस्ते बोल दिया. पंकज ने एक महीने का नोटिस दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया. एसोसिएट एडिटर अजय बोकिल के बाद नवदुनिया को बाय कहने वाले वे दूसरे सीनियर पत्रकार हैं. पंकज ने प्रबंधन को एक महीने का नोटिस दे दिया, जिसके मुताबिक वे 31 अगस्त को रिलीव हो गए. बोकिल के बाद पंकज का नईदुनिया छोड़ना एक बड़ी घटना माना जा रहा है.
इस इस्तीफे को भी प्रधान संपादक श्रवण गर्ग के विरोध में देखा जा रहा है. संदीप सक्सेना और अविनाश सिंह ने भी नवदुनिया, भोपाल से स्तीफा दे दिया है. यहां के प्रशासन से ये लोग परेशान हो चुके थे. अविनाश ने दैनिक भास्कर में कदम रखा है. संदीप आईटी विभाग में थे जबकि अविनाश सरकुलेशन में. उल्लेखनीय है कि ग्वालियर और रायपुर संस्करण से वहां के स्थानीय संपादकों ने इस्तीफ़ा दे दिया था, वहां भी कामचलाऊ इंतज़ाम है. नईदुनिया के इंदौर संस्करण से ग्रुप एडिटर उमेश त्रिवेदी, एसोसिएट एडिटर हेमंत पाल के इस्तीफे के बाद से ये सिलसिला चल पड़ा है. इसके बाद मैग्जीन एडिटर अनुराग तागडे ने भी इस्तीफ़ा दे दिया. अभी और भी लोग तैयारी में हैं.





