Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

पंजाब केसरी का मालिक अश्विनी कुमार भाजपा से लड़ रहा करनाल से लोस चुनाव, पेड न्यूज को लेकर नोटिस

हरियाणा के करनाल से पंजाब केसरी के मालिक अश्विनी कुमार भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं. चूंकि मालिक चुनाव लड़ रहा है तो अखबार को इसके पक्ष में बिछ ही जाना है. सो, इन दिनों करनाल में पंजाब केसरी अखबार अपने मालिक अश्विनी कुमार का गुणगान करने में जुटा है. ये खबरें पेड न्यूज की कैटगरी में आती हैं. इसी कारण बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी कुमार को उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी बलराज सिंह ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दोबारा कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

हरियाणा के करनाल से पंजाब केसरी के मालिक अश्विनी कुमार भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं. चूंकि मालिक चुनाव लड़ रहा है तो अखबार को इसके पक्ष में बिछ ही जाना है. सो, इन दिनों करनाल में पंजाब केसरी अखबार अपने मालिक अश्विनी कुमार का गुणगान करने में जुटा है. ये खबरें पेड न्यूज की कैटगरी में आती हैं. इसी कारण बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी कुमार को उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी बलराज सिंह ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दोबारा कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

नोटिस में कहा गया है कि अश्विनी कुमार पंजाब केसरी अखबार के मालिक और मुख्य संपादक हैं. वह अपने अखबार में अपनी खबरें बढ़ा-चढ़ा कर पेड न्यूज की तरह छाप रहे हैं. इतना ही नहीं, इस अखबार को करनाल से पानीपत तक मुफ्त बंटवाया जा रहा है. ऐसा करना आचार संहिता का खुला उल्लंघन है. अपना अखबार होने का मतलब यह नहीं है कि उसे अपने प्रचार के तौर पर अपने चुनाव में इस्तेमाल किया जाए.

नोटिस में यह भी कहा गया है कि आचार संहिता के कथित रूप से उल्लंघन के लिए क्यों न उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए. अगर 24 घंटे में नोटिस का कोई ठीक जवाब नहीं दिया जाता तो यह समझा जाएगा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहते और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को भी अश्विनी कुमार को चुनाव आयोग का नोटिस दिया गया था. बीती 21 मार्च को अश्विनी कुमार, जिनके साथ बड़ी संख्या में इसी पार्टी के कार्यकर्ता थे, करीब 30-35 वाहनों के काफिले में नमस्ते चौक से घंटाघर चौक और उसके बाद सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्ण मंदिर तक जुलूस के रूप में गए थे. पार्टी की ओर से इस गतिविधि की अधिकारियों से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी. सेक्टर -14 स्थित श्री कृष्ण मंदिर को राजनीतिक और चुनावी उद्देश्य के लिए प्रयोग करने की आदर्श आचार संहिता में मनाही है.

अश्विनी कुमार करनाल सीट से लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे धनी हैं. करनाल में पैराशूट के जरिए उतारे गए भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग के समक्ष दिए गए अपने हलफनामे में जिस सम्पत्ति का ब्यौरा दिया है उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ने अमीरी के मुकाबले में सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया है. भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार की संपत्ति का लेखाजोखा इस प्रकार है…

भाजपा प्रत्याशी ने 38 करोड़ 73 लाख 22 हजार रुपए चल सम्पत्ति शपथ पत्र में दिखाई है जिनमें –

1-हिन्द समाचर पत्र समूह में 13 करोड़ के बांड

2-पंजाब केसरी पब्लिकेशन के 27 लाख 40 हजार के बांड

3-परफैक्ट फैवरेकेशन में 13 लाख 33 हजार के बांड

4-रमेश चन्द मीडिया संस्थान में 6 लाख 14 हजार के बांड

5-हाईक शूज में 42 लाख 98 हजार के बांड

6-एच.डी.एफ.सी. में 7 लाख 29 हजार के बांड

7-विभिन्न बैकों में करीब 10 करोड़ 50 लाख रुपए का निवेश

8-दिल्ली में एक करोड़ 36 लाख रुपए का मकान

9-व्यावसायिक भूमि करीब 4 करोड़ 13 लाख रुपए

10-करीब 10 करोड़ 2 लाख रुपए का ऋण

ये सम्पत्ति है प्रत्याशी की पत्नी के पास-

1- 7 करोड़ 42 लाख 11 हजार रुपए की चल सम्पति

2-15 करोड़ रुपए की महरौली दिल्ली में 2.52 एकड़ कृषि भूमि

3-दिल्ली में 4 करोड़ रुपए का मकान

5- करीब 5 करोड़ 36 लाख 75 हजार रुपए का ऋण।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...