पंजाब केसरी भिवानी संस्करण ने एक युवक को कुकर्मी बना दिया। पंजाब केसरी जालंधर ने अपने भिवानी संस्करण में दिनांक 18 अक्तूबर को एक समाचार प्रकाशित किया कि एक 7 साल के बच्चे के साथ युवक ने किया कुकर्म। यह समाचार पेज नम्बर 3 पर प्रमुखता से छापा गया जबकि हकीकत कुछ और ही थी।

आरोपी युवक को जब पता चला तो वह पंजाब केसरी कार्यालय पहुंच गया तथा जमकर हंगामा किया। मामले को दबाने के लिए स्थानीय स्टाफ ने अपने स्तर पर ही मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया। बात को बढ़ता देखकर दिनांक 20 अक्तूबर के भिवानी संस्करण में पेज नम्बर 2 पर खंडन छापा गया। बताया जाता है कि यह समाचार अस्पताल से पंजाब केसरी का फोटोग्राफर लेकर आया था।





