पंजाब केसरी में चेक मांगने की परमपरा से दुखी हो कर अम्बाला छावनी की ब्यूरो चीफ अलीशा शर्मा ने अख़बार को बाय बोल घर बैठ गई हैं. उनका आरोप है कि विज्ञापन के लिए उनको हर छह माह तक खबर लिखने का news splay agent का अधिकार पत्र दिया जाता है, जबकि अन्य स्टाफर को नहीं.
पंजाब केसरी वाले news splay agent लिख कर अपने पत्रकारो को पत्र देते हैं जिसकी अवधि 6 से 1 वर्ष होती है. अगला पत्र देते समय विझापन का हिसाब चुकता करते हैं. अलीशा ने अख़बार में आने-जाने का समय लिखित में पूछ लिया तो जालंधर बुलाकर उनको खूब सुनाया गया. निदेशक अविनाश चोपड़ा ने सुश्री शर्मा से ब्लैंक चेक और माफीनामा माँगा। इससे वह आहत हो कर एक माह से घर बैठ गई हैं.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. भड़ास तक आप भी कोई खबर या सूचना [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






