Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पंजाब केसरी से इस्‍तीफा देकर आज समाज पहुंचे महेश कुमार

पंजाब केसरी, चंडीगढ़ के न्‍यूज एडिटर महेश कुमार ने संस्‍थान से इस्‍तीफा देकर आज समाज अंबाला में बतौर न्‍यूज एडिटर ज्‍वाइन कर लिया है। हिंदुस्‍तान, अमर उजाला और दैनिक भास्‍कर सरीखे अखबारों में काम कर चुके महेश पंजाब केसरी के डायरेक्‍टर अरुष चोपड़ा के खास लोगों में शुमार थे। उनकी विदाई संस्‍थान के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। बताया जाता है कि प्रबंधन अभी उन्‍हें वापिस बुलाने की जुगत में लगा है।

सालभर पहले पंजाब केसरी के साथ जुड़ने वाले महेश ने चंडीगढ़ शहर में पंजाब केसरी का रंग रूप और कंटेट बदलने में खासी भूमिका निभाई थी। अपनी इसी प्रोफेशनल अप्रोच के चलते जल्‍द ही वह डायरेक्‍टर के खास लोगों में शुमार हो गए थे। महेश कुमार ने अपने इस्‍तीफे की पुष्‍टि कर दी है। महेश के संस्‍थान से अलग होने की असली वजह अभी सामने नहीं आ रही है। पता चला है कि उन्‍होंने अपने आइडियाज के मुताबिक खबरों पर काम नहीं होने और समाचारों में कुछेक लोगों की मनमर्जी और दखलअंदाजी से नाराज होकर संस्‍थान छोड़ा है। चंडीगढ़ से उनके नेतृत्‍व में पूरा अखबार शुरू करने का आश्‍वासन देकर प्रबंधन ने सालभर पहले उन्‍हें रखा था। लेकिन अभी तक डेस्‍क एक छोटे से ऑफिस में ही चल रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...