नाभा। पंजाब में विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान एक कांग्रेसी नेता के बेटे ने एक पत्रकार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पंजाब विधानसभा के लिए सोमवार को मतदान हो रहा था, इसी दौरान नाभा जिले में एक कांग्रेसी नेता के बेटे ने पंजाबी ट्रिब्यून की महिला पत्रकार पर हमला कर दिया।
इस हमले में महिला पत्रकार गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्तपताल में एडमिट कराया गया है। नेता के बेटे द्वारा महिला पत्रकार पर हमला किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि विवाद चुनाव संबंधी किसी बात को लेकर हुआ था। इस घटना के बाद से पत्रकारों में रोष व्याप्त है।






