Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पंजाब में बिना रजिस्‍ट्रेशन के मैगजीन प्रकाशित कर रहा है पंचायत विभाग

पटियाला : पंजाब सरकार के पंचायत विभाग द्वारा केन्द्र सरकार के आर.एन.आई. (अखबार-मैगजीन रजिस्ट्रेशन एक्ट) को दरकिनार किया गया है। पंचायत विभाग द्वारा एक मैगजीन ‘साडे पिंड’ नामक प्रकाशित किया है, जोआर.एन.आई. से रजिस्टर्ड ही नहीं करवाया गया। इस कारण पंचायत विभाग की इस कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लग गया है तथा निकाले गए इस मैगजीन को गैर-कानूनी माना जा रहा है। प्रकाशित किए गए मैगजीन ‘साडे पिंड’ व कार्यकारी संपादक श्री जगतार सिंह सिद्धू, जिसका सम्पर्क नंबर मैगजीन पर भी दिया हुआ है, ने कहा कि रजिस्ट्रेशन बाद में भी हो सकती है।

पटियाला : पंजाब सरकार के पंचायत विभाग द्वारा केन्द्र सरकार के आर.एन.आई. (अखबार-मैगजीन रजिस्ट्रेशन एक्ट) को दरकिनार किया गया है। पंचायत विभाग द्वारा एक मैगजीन ‘साडे पिंड’ नामक प्रकाशित किया है, जोआर.एन.आई. से रजिस्टर्ड ही नहीं करवाया गया। इस कारण पंचायत विभाग की इस कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लग गया है तथा निकाले गए इस मैगजीन को गैर-कानूनी माना जा रहा है। प्रकाशित किए गए मैगजीन ‘साडे पिंड’ व कार्यकारी संपादक श्री जगतार सिंह सिद्धू, जिसका सम्पर्क नंबर मैगजीन पर भी दिया हुआ है, ने कहा कि रजिस्ट्रेशन बाद में भी हो सकती है।

जगतार सिंह सिद्धू चंडीगढ़ से प्रकाशित होने वाली एक अखबार में स्टाफ रिपोर्टर भी रह चुका है परंतु वह इस बात का जवाब नहीं दे सके कि यदि नाम ‘साडे पिंड’ किसी अन्य के नाम पर प्रकाशित हो रहा हो तो आप पर कापी राईट एक्ट की धाराएं भी लग सकती हैं। मैगजीन के मुख्य संपादक डा. एस. करुणा राजू हैं। यहां ही बस नहीं इसी तरह डी.सी. पटियाला द्वारा भी अपने संरक्षण में एक मैगजीन बाल प्रीत प्रकाशित किया गया। वह भी आर.एन.आई. से रजिस्टर्ड नहीं करवाया गया। उस बारे डी.सी. पटियाला का फोन नहीं मिला।

कोई भी बिना रजिस्ट्रेशन करवाए अखबार या मैगजीन नहीं प्रकाशित कर सकता : एस.डी.एम. श्री चहल ने कहा कि कोई भी पत्र, अखबार, मैगजीन आदि बिना आर.एन.आई. प्रकाशित नहीं किया जा सकता है। यदि कोई इस तरह करता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान है। उसने कहा कि हमारे पास अभी  बाल प्रीत की फाइल तक नहीं आई।

अखबार या मैगजीन चलाने के लिए आर.एन.आई. से रजिस्टर्ड करवाना जरूरी : उल्लेखनीय है कि बताना बनता है कि यदि कोई मैगजीन, अखबार छापना चाहता है तो उस द्वारा पहले एक अर्जी अपने दस्तावेज लगा कर एस.डी.एम. को देनी पड़ती है। पूरी पड़ताल के बाद चंडीगढ़ होते हुआ अर्जी सभी कार्रवाइयां पूरी करने के बाद दिल्ली आर.एन.आई. के पास पहुंचती है। यदि कोई अपनी मर्जी से मैगजीन या फिर अखबार प्रकाशित करता है तो उसकी धाराएं अलग लगती हैं और केस दर्ज होते हैं।

जब नाम मिल जाता है तो प्रकाशक एक घोषणा पत्र एस.डी.एम. के पास दाखिल करता है, जिसको एस.डी.एम. मंजूर करता है तो फिर उसकी कापी प्रकाशित की जाती है। प्रकाशित कापी आर.एन.आई. को भेजी जाती है। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बादही आर.एन.आई. नंबर मिलता है जिस पर सभी ही कार्य करते हैं। (पंजाब केसरी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...