Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पंद्रह लाख लेकर चुपचाप चले जाने से इनकार करने पर ओपन मैग्जीन के पोलिटिकल एडिटर किए गए बर्खास्त

ओपन मैगजीन के राजनीतिक संपादक हरतोष सिंह बल ने पंद्रह लाख रुपये चुपचाप चले जाने के बदला बर्खास्तगी को ज्यादा पसंद किया. जब उन्हें टर्मिनेशन का लेटर दिया गया तो उन्होंने प्रबंधन के मुंह पर इस्तीफा दे मारा. हरतोष सिंह बल ओपन मैग्जीन के मैनेजमेंट से नाराज चल रहे थे.

ओपन मैगजीन के राजनीतिक संपादक हरतोष सिंह बल ने पंद्रह लाख रुपये चुपचाप चले जाने के बदला बर्खास्तगी को ज्यादा पसंद किया. जब उन्हें टर्मिनेशन का लेटर दिया गया तो उन्होंने प्रबंधन के मुंह पर इस्तीफा दे मारा. हरतोष सिंह बल ओपन मैग्जीन के मैनेजमेंट से नाराज चल रहे थे.

बल ने अपने इस्तीफे के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा किया है. उन्होंने ट्विटर पर जो कुछ अंग्रेजी में लिखा है, उसका

हरतोष सिंह बल

हरतोष सिंह बल

आशय ये है… 15 लाख रुपये लेकर चुपचाप यहां से चले जाने से इनकार करने के बाद मैनेजमेंट ने मुझे आज बर्खास्तगी का नोटिस थमा दिया. एक महीने से चुपचाप चले जाने की बात हो रही थी. यह निर्णय संजीव गोयनका ने मुझ पर थोपा. इसके लिए उन्होंने कोई कारण नहीं बताया.

ज्ञात हो कि आरपी गोयनका और संजीव गोयनका इस मैग्जीन के मालिक हैं. माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार लेख छपने के बाद प्रबंधन किन्हीं दबावों में आ गया था.

हरतोष सिंह बल के कुछ ट्वीट देखें…

Hartosh Singh Bal

decided to follow the trend of making journalistic announcements on twitter

xxx

Received termination notice from Open today after I refused Rs 15 lakh to move on quietly. Last story I wrote was http://www.openthemagazine.com/article/voices/the-hero-and-the-prince

xxx

Offer culmination of month-long attempts to get me to leave without fuss. Decision imposed by owner Sanjiv Goenka. No reasons cited

xxx

हरतोष सिंह बल से इस्तीफे को लेकर बातचीत न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित हुई है, पढ़ने के लिए क्लिक करें… A Conversation With: Former Political Editor of Open Magazine Hartosh Singh Bal
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...