Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पच्चीस वर्ष तक के युवा पत्रकारों को नभाटा दे रहा मौका, अप्लाई करें

नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में काम का भार बढ़ने से कुछ युवा साथियों की ज़रूरत है. नभाटा की तरफ से प्रकाशित खबर में कहा गया है- ''हमें फिलहाल कुछ ताज़ा चेहरे चाहिए। अनुभव न हो, कोई बात नहीं लेकिन पत्रकारिता, खासकर डेस्क के काम में रुचि हो और टेक्नॉलजी से घबराता न हो। सामान्य ज्ञान अच्छा हो और हिंदी-इंग्लिश दोनों भाषाओं में अनुवाद कर सके। इन्हें हम इंटर्न/ट्रेनी के तौर पर रखेंगे। पहली पारी 6 महीनों की है और काम देखने के बाद और आगे की ज़रूरत देखने के बाद उनका भविष्य तय होगा। अगर आप हमारे साथ काम करना चाहते हैं तो हमें अपना रेज़्युमे इस पते पर भेजें – [email protected] सब्जेक्ट लाइन में NBT Intern/Trainee लिखें।

साथ में 500-700 शब्दों में अपने किसी भी पसंदीदा विषय पर एक लेख लिखकर भेजें। (लेख के बगैर भेजे गए किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।) यह टिप्पणी मंगल फॉन्ट में हो और इन्स्क्रिप्ट (फनेटिक) कीबोर्ड का इस्तेमाल करके लिखी गई हो। अगर आप इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड से टाइप नहीं कर सकते तो आप हमारे यहां काम नहीं कर पाएंगे। पहले छह महीने उन्हें एक निश्चित राशि स्टाइपेंड के तौर पर दी जाएगी। और आखिर में, किसी भी तरह की सिफारिश या फोन कॉल को एंटरटेन नहीं किया जाएगा। जिस किसी की भी पैरवी हम तक पहुंची, समझिए, उसके सारे नंबर कट गए। हम यही समझेंगे कि उस व्यक्ति को या तो अपनी क्षमता पर भरोसा नहीं है या फिर हमारी निष्पक्षता पर। दोनों ही स्थितियां सही नहीं हैं। अगर आपको इस मामले में कोई भी जानकारी चाहिए, तो बेहिचक ऊपर दिए गए पते पर लिखें। आपको ज़रूर जवाब मिलेगा। याद रखें, हमें काम करने वाले साथी चाहिए। न तो हमें उनके नाम से मतलब है, न धर्म से, न जाति से, न सेक्स से। हां, उम्र से ज़रूर मतलब है। हमारी चॉइस है 25 से कम उम्र के युवक-युवतियां। लेकिन अगर हमें इस उम्र में ठीकठाक कैंडिडेट्स नहीं मिले तो दो साल का ग्रेस दिया जा सकता है। यानी अगर आप 27 साल तक के हैं, और हमारे साथ इंटर्नशिप/ट्रेनीशिप करना चाहते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। तरीका और पता ऊपर दिया गया है। 30 अप्रैल तक आए आवेदनों के आधार पर हम छंटाई करेंगे और चुने हुए उम्मीदवारों को लिखित टेस्ट के लिए बुलाएंगे।''

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...