पंजाब केसरी जालंधर संस्करण से संबंधित भिवानी जिले में फोटोग्राफर के पद पर कार्यरत अश्वनी शर्मा पिंटू ने दैनिक सवेरा टाइम्स में बतौर फोटोग्राफर ज्वाइन किया है. बताया जा रहा है कि पंजाब केसरी जालंधर प्रबंधन अपने स्टाफ सदस्यों से 25 हजार की राशि का चैक व एक ब्लैंक चैक ले रहा है. इसका विरोध करते हुए अश्वनी शर्मा पिंटू ने चैक देने से मना कर दिया और प्रबंधन को अपना इस्तीफा भेज दिया, जिसे प्रबंधन ने मंजूर कर लिया.
पंजाब केसरी प्रबंधन की कार्यशैली व नीतियों से नाराज संवाददाता अनुज राणा भी पंजाब केसरी को बाय-बाय कह चुके हैं. बताया जा रहा है कि उद्योगपति शीतल विज ने एक योजना के तहत हरियाणा में पंजाब केसरी के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. पंजाब केसरी के स्टाफ को ही तोडक़र दैनिक सवेरा में लिया जा रहा है.
भड़ास तक ज्वायनिंग, रिजाइन, ट्रांसफर, उलटफेर, बदलाव से संबंधित सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






