पटना से खबर है कि आर्यन ग्रुप ने अपने सांध्य दैनिक 'आर्यन संदेश' की लांचिंग कर दी है. कुछ महीने पहले ही आर्यन ने इस अखबार की लांचिंग की घोषणा की थी. इस अखबार का संपादक वरिष्ठ पत्रकार अंजनी कुमार विशाल को बनाया गया था तथा उन्हें ही लांचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पहले इस अखबार को 26 जनवरी को लांच करने की योजना थी पर किन्हीं कारणों के चलते डेट टाल दिया गया था.
अंजनी कुमार विशाल इसके पहले भी सांध्य दैनिक जेवीजी 'संध्या प्रहरी' के संपादक रह चुके हैं. यह अखबार सोलह पृष्ठ का है तथा इसकी कीमत दो रुपये रखी गई है. इस अखबार के साथ आर्यन चैनल के कई पत्रकारों को भी जोड़ा गया है. अखबार का कार्यालय चैनल के ऑफिस में खोला गया है. अखबार फिलहाल दूसरे प्रेस से छपकर आ रहा है.






