Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पटना, हिन्दुस्तान से एक साथ दस लोगों ने दिया इस्तीफा

बिहार में सबसे ज्यादा प्रसार वाले हिन्दी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में हाहाकार मच गया है। शनिवार की शाम यहां कार्यरत दो क्राइम रिपोर्टरों सहित दस लोगों ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले सभी लोग पटना से शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले दैनिक ‘भास्कर’ से जुड़ने जा रहे हैं। हिन्दुस्तान को सबसे बड़ा झटका बिहार के सबसे माहिर पेजीनेटर दिलीप मिश्रा के इस्तीफा से लगा है।

बिहार में सबसे ज्यादा प्रसार वाले हिन्दी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में हाहाकार मच गया है। शनिवार की शाम यहां कार्यरत दो क्राइम रिपोर्टरों सहित दस लोगों ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले सभी लोग पटना से शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले दैनिक ‘भास्कर’ से जुड़ने जा रहे हैं। हिन्दुस्तान को सबसे बड़ा झटका बिहार के सबसे माहिर पेजीनेटर दिलीप मिश्रा के इस्तीफा से लगा है।

सनद रहे कि एक सप्ताह पूर्व सिटी रिपोर्टिंग में कार्यरत प्रधान संवाददाता मनोज प्रताप ने भी ‘हिन्दुस्तान’ से इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर का दामन थाम लिया। शनिवार को जिन लोगों ने हिन्दुस्तान को गुडबॉय कहा उनमें सिटी रिपोर्टिंग में कार्यरत वरीय संवाददाता विनय झा, अजय कुमार सिंह, नीतीश कुमार सोनी और स्टाफ रिपोर्टर मो. सिकन्दर का नाम शामिल है। इनके अलावा डेस्क पर कार्यरत अवधेश पांडेय और कुमार विजय तथा डिजाइनर रीतेश और अजय का नाम शामिल है। चर्चा है कि सोमवार को हिन्दुस्तान के कुछ और विकेट गिरेंगे। सूत्रों के अनुसार भास्कर हिन्दुस्तान में कार्यरत चर्चित कार्टूनिस्ट पवन को भी हिन्दुस्तान से तोड़ने के प्रयास में लगा है। ‘हिन्दुस्तान’ से एक साथ इतने लोगों के इस्तीफे का असर रविवार को प्रकाशित ‘हिन्दुस्तान’ में साफ देखने को मिल रहा है।

पटना से एक पत्रकार द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...