Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पति की हत्‍या के आरोप में महिला पत्रकार प्रेमी संग गिरफ्तार

 

राजकोट। शहर में रह रही पूर्व पत्रकार नीलम को प्रेमी राज लखवा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। नीलम पर आरोप है कि उसने अपने पति जवेरी महेंद्र सिंह वर्मा की उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हत्या कर दी थी। पति की हत्या के बाद नीलम राजकोट शहर आकर प्रेमी राज लखवा (मूल निवासी -उज्जैन, मप्र) के साथ पिछले तीन महीनों से यहां रह रही थी। नीलम के माता-पिता भी मीडियाकर्मी हैं।

 

राजकोट। शहर में रह रही पूर्व पत्रकार नीलम को प्रेमी राज लखवा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। नीलम पर आरोप है कि उसने अपने पति जवेरी महेंद्र सिंह वर्मा की उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हत्या कर दी थी। पति की हत्या के बाद नीलम राजकोट शहर आकर प्रेमी राज लखवा (मूल निवासी -उज्जैन, मप्र) के साथ पिछले तीन महीनों से यहां रह रही थी। नीलम के माता-पिता भी मीडियाकर्मी हैं।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम का जवेरी के साथ लगभग 6 वर्ष पहले विवाह हुआ था। इस दरमियान इनके घर एक बच्ची का जन्म हुआ, जो अब 4 वर्ष की है। महेंद्र सिंह वर्मा को 28 अप्रैल को किसी ने फोन करके कहीं बुलाया था और इसके बाद से ही वर्मा लापता हो गए थे। गुम होने के 2 दिन बाद ही उनकी लाश नदी से मिली थी। इसके अलावा महेंद्र सिंह के घर से उनके हाथों लिखा एक पत्र भी मिला था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अगर उनकी हत्या होती है तो पत्नी नीलम दुरे उसकी बहन अनिता और प्रेमी राज लखवा इसके जिम्मेदार होंगे।
 
इसी पत्र के आधार पर महेंद्र के भाई राम वर्मा ने सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा हत्या के बाद से ही पत्नी नीलम, साली अनिता और नीलम का प्रेमी राज गायब थे। महेंद्र सिंह की हत्या के कुछ दिनों पहले ही नीलम ने घर से 30 हजार रुपए नगद और गहने चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। 
 
इसीलिए पुलिस को यह भी शक है कि हत्या करने के बाद भागने के लिए चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराई होगी। यूपी पुलिस इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन अब तक इनकी भनक नहीं लग पाई थी। हाल ही में यूपी पुलिस को जानकारी मिली कि नीलम अपने प्रेमी राज के साथ गुजरात के जामनगर शहर में रह रही है। यूपी पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया, लेकिन इससे पहले कि पुलिस इन तक पहुंच पाती, आरोपियों को इसकी भनक लग गई और वे यहां से राजकोट भाग निकले।
 
पुलिस को अब इनकी जानकारी मिलनी शुरू हो गई थी। कुछ दिनों के प्रयासों के बाद ही गुजरात पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी राजकोट में रह रहे हैं। इस जानकारी के बाद राजकोट पुलिस ने इन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि इन्हें यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद अब नीलम और राज का कहना है कि जवेरी की हत्या उन्होंने नहीं की, बल्कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इसके साथ ही नीलम का तो यहां तक कहना है कि राज के साथ सिर्फ दोस्ती है, उनके बीच पति-पत्नी का रिश्ता नहीं है।
 
फेसबुक से हुआ था परिचय : आरोपी नीलम और राज फेसबुक के माध्यम से एक-दूसरे के परिचय में आए थे। राज के मामा जामनगर में रहते हैं, इसलिए ये दोनों भी जामनगर आ गए थे। यहां इन्होंने 18 अप्रैल 12 को कोर्ट मैरिज कर ली थी।
 
दिल्ली के एक चैनल में पत्रकार थी : नीलम दिल्ली के एक न्यूज चैनल में पत्रकार रह चुकी है। फिलहाल वह सुजुकी कंपनी में सेल्स मैनेजर के रूप में पदस्थ थी। इसके अलावा नीलम के पिता उत्तरप्रदेश में एक न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ हैं तो मां भी एक न्यूज चैनल में कार्यरत है। (भास्‍कर) 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...