नई दिल्ली : गाँधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित दस दिवसीय ‘पत्रकारिता एवं लेखन कार्यशाला’ का उद्घाटन कल (19 अक्तूबर) शाम सवा पांच बजे होगा. उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘जनसत्ता’ के संपादक ओम थानवी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि ‘गाँधी मार्ग’ के संपादक अनुपम मिश्र होंगे. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता गाँधी शांति प्रतिष्ठान की अध्यक्ष राधा बहन भट्ट करेंगी.
उद्घाटन सत्र आम लोगों के लिए खुला होगा. अतः इसमें प्रतिभागियों के अलावा अन्य लोग भी आमंत्रित हैं. कार्यशाला 19 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 28 अक्तूबर तक चलेगी तथा इसमें प्रतिभागियों को अनेक वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा. वैसे प्रतिभागी जो अभी तक प्रवेश फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं उन्हें उद्घाटन सत्र प्रारंभ होने के कम से कम आधे घंटे पहले उपस्थित होना होगा.
सुरेन्द्र कुमार
सचिव, गाँधी शांति प्रतिष्ठान
अभय प्रताप
कार्यशाला संयोजक






